New Parliamentary Building Jagdeep Dhanker hoist tricolor
March 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

New Parliamentary Building : नई संसद भवन पर उपराष्ट्रपति कल फहराएंगे तिरंगा

18 सितंबर से शुरू होने जा रहे संसद के विशेष सत्र से एक दिन पहले रविवार को उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ नए संसद भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस अवसर पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहेंगे। लोकसभा सचिवालय ने रविवार को नए संसद भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के कार्यक्रम को लेकर आधिकारिक तौर पर बयान जारी कर बताया कि संसद के आगामी सत्र से एक दिन पहले उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ रविवार सुबह 9.30 बजे नए संसद भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

बयान में बताया गया है कि संसद के आगामी सत्र से एक दिन पहले नए संसद भवन के गज द्वार के शीर्ष पर झंडा फहराया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

Home Page

कार्यक्रम में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल एवं वी. मुरलीधरन के अलावा संसद के दोनों सदनों- राज्यसभा और लोकसभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे।

Related posts

राजपथ पर 13 वर्षों बाद विराट की हुई भावुक विदाई, पीएम मोदी ने सिर पर हाथ रख किया दुलार

admin

Parliament monsoon session : लोकसभा में “दिल्ली अध्यादेश” पर चर्चा करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- विपक्षी दलों को गठबंधन का नहीं दिल्ली का सोचना चाहिए

admin

यूपी विधानसभा में बजट सत्र के दौरान बिजली गुल, योगी सरकार ने कई अधिकारियों को तत्काल किया सस्पेंड

admin

Leave a Comment