Vice president election date केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की तारीखों का किया एलान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 13, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Vice president election date केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की तारीखों का किया एलान

चुनाव आयोग ने भारत के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की, इसके मुताबिक मतदान की तिथि (यदि आवश्यक हो)- 9 सितंबर, 2025 को होगा। वहीं नामांकन की अंतिम तिथि 21 अगस्त, 2025 है, नाम वापस लेने की तारीख 25 अगस्त है। निर्वाचन आयोग ने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव का परिणाम मतदान के दिन नौ सितंबर को ही घोषित कर दिया जाएगा।

चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी निर्वाचक मंडल की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। लोकसभा के 542 और राज्यसभा के 240 सदस्य शामिल हैं, राजग के पास दोनों सदनों में 422 सदस्यों का बहुमत है।उपराष्ट्रपति पद 22 जुलाई को निवर्तमान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हो गया था। उपराष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है जिसमें राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य, मनोनीत सदस्य और लोकसभा के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं। एक बयान में चुनाव आयोग ने कहा कि उसने 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। चुनाव आयोग ने कहा कि निर्वाचक मंडल की सूची अधिसूचना की तारीख से चुनाव आयोग कार्यालय में स्थापित एक काउंटर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगी जिसकी घोषणा जल्द होने की संभावना है।

Related posts

Horoscope Punchang 29 सितंबर, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

यूपी के भाजपा सांसद के बड़े भाई की फॉर्च्यूनर पलटी, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

admin

तमिलनाडु के मदुरै जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 5 लोगों की मौत

admin

Leave a Comment