दिग्गज एक्टर और महाभारत के "शकुनी मामा", ने दुनिया को कहा अलविदा, शकुनि के दमदार अभिनय से पूरे देश भर में हुए फेमस, कई फिल्मों और धारावाहिकों में भी निभाया रोल, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 22, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

दिग्गज एक्टर और महाभारत के “शकुनी मामा”, ने दुनिया को कहा अलविदा, शकुनि के दमदार अभिनय से पूरे देश भर में हुए फेमस, कई फिल्मों और धारावाहिकों में भी निभाया रोल, देखें वीडियो

बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर बी आर चोपड़ा ने 80 के दशक में धार्मिक धारावाहिक “महाभारत” निर्देशित किया था। ‌छोटे पर्दे यानी टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला यह सीरियल पूरे देश भर में जबरदस्त लोकप्रिय हुआ था। जिन लोगों ने यह सीरियल देखा अभी भी वह भूल नहीं पाए हैं। इस धारावाहिक में सभी कलाकारों ने अपने अभिनय के बल पर देश में अलग छाप छोड़ी। इन्हीं में से “शकुनी मामा” का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल भी थे। महाभारत में दुर्योधन के मामा बने गुफी पेंटल के बोले गए डायलॉग (संवाद) आज भी लोकप्रिय हैं। लेकिन सोमवार 5 जून को शकुनी मामा यानी गूफी पेंटल ने मुंबई में दुनिया को अलविदा कह दिया। जैसे ही गूफ पेंटल के निधन की जानकारी लोगों को हुई तो सोशल मीडिया पर अपने चहेते अभिनेता को शोक संवेदनाओं के साथ श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। कई प्रशंसक सोशल मीडिया पर महाभारत में शकुनि मामा के निभाए गए किरदार के डायलॉग को लेकर वीडियो भी शेयर करने में लगे हुए हैं। गूफी पेंटल 78 साल के थे। पेंटल पिछले 8 दिनों से मुंबई के अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती थे। गूफी को दिल और किडनी संबंधी बीमारी थी। गूफी के भतीजे, हितेन पेंटल और महाभारत में उनके साथी कलाकार सुरेंद्र पाल ने निधन की पुष्टि की है। गूफी पेंटल ने ‘महाभारत’ में शकुनी मामा के किरदार फैंस का दिल जीत लिया था। इस यादगार रोल के लिए गूफी को फैंस याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर गुफी के निधन की खबर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। महाभारत’ सीरियल में ‘शकुनी मामा’ का किरदार निभाकर बेहद फेमस हुए गूफी पेंटल की तबियत कई दिनों से खराब चल रही थी उन्हें सीरियल कंडीशन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गूफी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे हैं और उनकी हालत अब और बिगड़ गई है। टीवी एक्ट्रेस टीना घई ने गूफी पेंटल की हालत सीरियस होने की कंफर्मेशन सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी थी। टीना घई ने अपने इंस्टाग्राम पर गुूफी पेंटल की एक तस्वीर शेयर कर उनकी खराब तबीयत की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, “ गूफी पेंटल जी तकलीफ में हैं। प्रार्थना कीजिए। ओम साई राम प्रेयर्स, प्रेयर्स फॉर हीलिंग, प्रेयर्स नीडेडे। वहीं टीना घई की इस पोस्ट के बाद तमाम फैंस कमेंट बॉक्स में वेटरन एक्टर के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। जब एक्टर की तबियत बिगड़ी उस समय वह फरीदाबाद के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया और फिर मुंबई के अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन आज सुबह मुंबई में गूफी पेंटल ने दुनिया को अलविदा कह दिया। गूफी ने 1975 में ‘रफू चक्कर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 80 के दशक में वे कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आए। हालांकि, गूफी को असल पहचान 1988 में बीआर चोपड़ा के सुपरहिट शो ‘महाभारत’ से मिली थी। शो में उन्होंने शकुनि मामा का किरदार निभाया था। गूफी आखिरी बार स्टार भारत के शो ‘जय कन्हैया लाल की’ में नजर आए थे।

Related posts

Odisha New CM उड़ीसा में भाजपा हाईकमान ने मुख्यमंत्री नाम पर लगाई मुहर, दो डिप्टी सीएम भी बनेंगे, कल होगा शपथ ग्रहण समारोह, राज्य में पहली बार बीजेपी की बनने जा रही सरकार

admin

Assembly polls election commission of India Nagaland, Tripura and Meghalaya Date Announced केंद्रीय चुनाव आयोग ने पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया एलान

admin

पांच राज्यों में चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय की हाईलेवल मीटिंग आज, हो सकता है बड़ा एलान

admin

Leave a Comment