Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 4, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

कर्नाटक के हासन में वाहनों की आपस में टक्कर, 9 लोगों की मौत 10 घायल

कर्नाटक के हासन जिले में शनिवार रात करीब 11 बजे एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस, मिल्क टैंकर और टेम्पो की टक्कर हो गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 10 लोग घायल हैं। मरनेवालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि शिवमोग्गा की ओर जा रही बस ने टेम्पो को टक्कर मार दी। इससे टेम्पो ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और विपरीत दिशा से आ रहे मिल्क टैंकर को टक्कर मार दी। इसके चलते टेम्पो दो गाड़ियों के बीच फंस गया। मरने वाले सभी 9 लोग टेम्पो में सवार थे।

Leave a Comment