उत्तराखंड राज्य ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, सीएम धामी ने सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक को किया लॉन्च
February 3, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

Uttarakhand GEP Index launch : उत्तराखंड राज्य ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, सीएम धामी ने सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक को किया लॉन्च, लंबे समय के बाद मीडियाकर्मियों से भी मिले मुख्यमंत्री

शुक्रवार, 19 जुलाई को उत्तराखंड राज्य ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। राजधानी देहरादून स्थित सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक (GEP Index) का उद्घाटन किया। ऐसा करने वाला उत्तराखंड दुनिया का पहला राज्य बन गया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड देश का ही नहीं, बल्कि दुनिया का पहला राज्य बना गया है, जिसने सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक (GEP Index) को लॉन्च किया है। इसका भविष्य में उत्तराखंड को काफी फायदा मिलेगा। साथ ही अन्य राज्यों के लिए भी ये काफी फायदेमंद होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2010-11 के दौरान ग्रीन बोनस की परिकल्पना की थी, लेकिन उत्तराखंड राज्य को ग्रीन बोनस का लाभ नहीं मिल सका। जिसके चलते उत्तराखंड सरकार ने 21 दिसंबर 2021 को जीडीपी में पर्यावरण सेवाओं के मूल्य और पर्यावरण को हुए नुकसान की लागत के बीच अंतर को जोड़कर सकल पर्यावरण उत्पाद की परिभाषा को अधिसूचित किया था।

इसके साथ ही दिसंबर 2021 की अधिसूचना में सरकार जीईपी के लिए मूल्यांकन तंत्र को विकसित करना चाहती है। ताकि सकल पर्यावरण उत्पाद को राज्य की जीडीपी के साथ किस तरह से जोड़ा जाए। विभिन्न विकासपरक योजनाओं, औद्योगिक प्रक्रियाओं और सरकार की ओर से बनाये गये नियमों के अनुपालन का जो परिणाम है, वो सकल रूप से प्रदेश के लोकल एनवायरनमेंट क्वालिटी पर देखने की मिलेगी। इस मौके पर सीएम धामी ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में काफी लंबे समय के बाद मीडियाकर्मियों के साथ मुलाकात भी की। इस मौके पर राज्य के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे।

Related posts

VIDEO कैबिनेट मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर बिगड़े बोल, विपक्ष ने बोला हमला, भाजपा हाईकमान नाराज, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तलब की रिपोर्ट, देखें वीडियो

admin

Naxal attack नक्सलियों ने जवानों के वाहन में किया आईडी ब्लास्ट, आठ जवान शहीद, ड्राइवर की भी मौत

admin

उत्तराखंड में चुनाव के लिए जारी की अधिसूचना, 12 जिलों में लगाई गई आचार संहिता

admin

Leave a Comment