उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने साल 2023 के लिए 32 परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 2, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने साल 2023 के लिए 32 परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी



उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2023 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कैलेंडर आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर भी अपलोड किया गया है। पहली परीक्षा राजस्व उपनिरीक्षक के लिए आठ जनवरी को आयोजित की जाएगी।डा. राकेश कुमार ने बताया कि शासन से प्राप्त विभिन्न अधियाचनों को समरूपता के आधार पर संयोजित करते हुए कुल 32 परीक्षाओं के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया है। इसके अंतर्गत शासन से प्राप्त यूकेएसएसएससी की कुल 15 परीक्षाओं को भी इसमें शामिल किया गया है। 5700 रिक्त पदों के लिए जारी किए जाएंगे रिक्ति विज्ञापन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की महत्वपूर्ण परीक्षाओं जैसे पीसीएस परीक्षा 2023, लोअर पीसीएस परीक्षा 2023, सिविल जज जूनियर डिविजन परीक्षा 2023, आरओ/एआरओ परीक्षा-2023 एवं जेई परीक्षा 2023, वन क्षेत्राधिकारी परीक्षा 2023, एपीएस परीक्षा 2023 आदि के संदर्भ में आयोग की ओर से आगे की कार्यवाही शुरू की जा रही है।इसके तहत लगभग 5700 रिक्त पदों के लिए रिक्ति विज्ञापन जारी किए जाएंगे। परीक्षा कैलेंडर में विभिन्न परीक्षा तिथियों और समय का निर्धारण करते हुए संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली की ओर से जारी परीक्षा तिथियों को भी ध्यान में रखा गया है।

Related posts

Uttarakhand देश के जांबाज जवानों ने जान की बाजी लगाकर बर्फ में दबे 50 मजदूरों को सकुशल निकाला, चार की हुई मृत्यु, पांच की अभी भी खोजबीन जारी

admin

Uttarakhand उत्तराखंड में पेपर लीक के मामले में सख्त हुए सीएम धामी, कहा-प्रदेश में नकल जिहाद की कोशिश नहीं होगी कामयाब

admin

बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक के निधन पर फिल्म और राजनीति जगत से जुड़ी हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

admin

Leave a Comment