उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया समूह ग परीक्षाओं का शेड्यूल, इन पदों के लिए की जाएगी भर्ती - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 23, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड शिक्षा और रोज़गार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया समूह ग परीक्षाओं का शेड्यूल, इन पदों के लिए की जाएगी भर्ती


उत्तराखंड के परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग 3632 पदों पर भर्ती के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। ‌‌ उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की बैठक में विभिन्न समूह ग की परीक्षाओं के विज्ञापन प्रकाशन एवं प्रस्तावित परीक्षा तिथि निर्धारित की गई। आयोग की ओर से परीक्षा निर्धारित कैलेंडर भी जारी किया गया है। पुलिस आरक्षी-पीएसी/आईआरबी/अग्निशामक की विज्ञापन प्रकाश तिथि 7 अक्टूबर, 2022 और परीक्षा तिथि 18 दिसंबर 2022 निर्धारित की गई है। राजस्व उप निरीक्षक/लेखपाल की विज्ञापन प्रकाश तिथि 14 अक्टूबर, 2022 और परीक्षा तिथि 8 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है। वन आरक्षी की विज्ञापन प्रकाशन तिथि 21 अक्टूबर 2022 तथा परीक्षा तिथि 22 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है। वहीं, सहायक लेखाकार/लेखा परीक्षक की विज्ञापन प्रकाश तिथि 28 अक्टूबर 2022 और परीक्षा तिथि 12 फरवरी 2023 निर्धारित की गई है।

Related posts

सीबीएसई ने 10वीं टर्म-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया, ऐसे करें चेक

admin

इंडियन बैंक ने 202 पोस्ट के लिए सुरक्षा गार्ड की निकाली वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

admin

Badrinath Dham Close पूरी विधि- विधान के साथ बंद किए गए बद्रीनाथ धाम के कपाट, 15 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया, VDO

admin

Leave a Comment