उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत की कार पलटी, बाल-बाल बचे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत की कार पलटी, बाल-बाल बचे



उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत मंगलवार शाम हादसे में बाल-बाल बच गए।बता दें कि उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत की कार थलीसैंण के चौरीखाल के पास पाले में पलट गया। वाहन में कैबिनेट मंत्री सहित उनके साथ अन्य जनप्रतिनिधि भी थे। गनीमत यह रही कि सभी ठीक हैं। वाहन के पाले में रपट जाने के कारण कैबिनेट मंत्री को दूसरे वाहन से भेजा गया। कैबिनेट मंत्री रावत मंगलवार को श्रीनगर विधानसभा के थलीसैंण में अपने भ्रमण पर थे। भ्रमण के बाद वह शाम को राजधानी देहरादून के लिए जा रहे थे।स्वास्थ्य मंत्री के पीआरओ उमेश ढौंढियाल ने बताया कि भ्रमण कार्यक्रम के बाद स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह देहरादून के लिए वापस जा रहे थे। शाम करीब साढे़ 6 बजे चौरीखाल के पास सड़क पर पडे़ पाले में कार पलट गई। हालांकि कैबिनेट मंत्री को कोई चोट नहीं आई। वाहन में मंत्री सहित डीसीडीएफ के अध्यक्ष नरेंद्र रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं दायित्वधारी मातवर सिंह रावत और पीआरओ ढौंढियाल भी थे।

Related posts

Uttarakhand: धामी सरकार का संतुलन मॉडल: बजट में विकास, रोजगार और सुरक्षा पर फोकस”

admin

बाबा केदारनाथ धाम में कुत्ते के साथ पूजा करने पर मंदिर समिति ने जताया कड़ा एतराज, देखें वीडियो

admin

राजधानी देहरादून से सीएम केजरीवाल आज करेंगे ‘नव परिवर्तन’ यात्रा की शुरुआत

admin

Leave a Comment