राजधानी देहरादून से सीएम केजरीवाल आज करेंगे 'नव परिवर्तन' यात्रा की शुरुआत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 12, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

राजधानी देहरादून से सीएम केजरीवाल आज करेंगे ‘नव परिवर्तन’ यात्रा की शुरुआत

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री आज एक बार फिर राजधानी देहरादून पहुंच गए हैं।  सीएम केजरीवाल सोमवार दोपहर करीब 2 बजे परेड ग्राउंड से एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियान को तेज करने के लिए अरविंद केजरीवाल की दून में पहली जनसभा होगी। यह वही परेड ग्राउंड है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने 4 दिसंबर फिर उसके बाद 16 दिसंबर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनावी रैली की थी। ‌आज इसी मैदान पर केजरीवाल हुंकार भरेंगे। इसी के साथ मुख्यमंत्री उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले ‘नव परिवर्तन’ यात्रा की भी शुरुआत करने जा रहे हैं। सीएम केजरीवाल पूर्व सैनिकों और उनके परिवार को सम्मानित भी करेंगे। माना जा रहा है कि जनसभा में केजरीवाल उत्तराखंड की जनता के लिए पांचवीं गारंटी घोषणा भी कर सकते हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी की नव परिवर्तन यात्रा प्रदेश की 70 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी। केजरीवाल की जनसभा को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। पार्टी के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल कि इस रैली को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से जुटे हुए थे ।

Related posts

विधानसभा चुनाव से पहले वरिष्ठ पत्रकार मदनमोहन सती को मुख्यमंत्री ने बनाया अपना मीडिया सलाहकार

admin

Uttarakhand बद्रीनाथ धाम के चारों तरफ बिछी बर्फ की सफेद चादर, तापमान गिरा,  श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

admin

यूकेपीएससी ने सहायक अभियोजन अधिकारी का प्रारंभिक रिजल्ट किया घोषित

admin

Leave a Comment