नए वैरियंट JN.1 कोरोना को लेकर उत्तराखंड सरकार सतर्क , स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 19, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड हेल्थ

नए वैरियंट JN.1 कोरोना को लेकर उत्तराखंड सरकार सतर्क , स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश



देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। नए कोरोना वैरियंट JN.1 ने हांगकांग, सिंगापुर और अन्य देशों में तेजी से फैलने के बाद भारत में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। हालांकि, भारत में स्थिति अभी सामान्य है और संक्रमण के मामले सिर्फ कुछ राज्यों जैसे महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल में सामने आए हैं।



इसी के मद्देनजर, उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 के रोकथाम के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने कहा कि उत्तराखंड में अभी तक एक भी कोविड मामला सामने नहीं आया है और स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे पैनिक न हों, लेकिन राज्य में होने वाली कोरोना स्थिति को लेकर सभी स्वास्थ्य अधिकारी सतर्क रहें।

Related posts

Kavad Yatra : हरिद्वार में कांवड़ मेले के तीसरे दिन कांग्रेस ने निकाली केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा, भाजपा सरकार पर बोला हमला

admin

पूर्व पीएम और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया नमन

admin

कश्मीर-हिमाचल और उत्तराखंड में शुरू हुई बर्फबारी, नए साल का जश्न मनाने पहुंचे लोगों के खिले चेहरे

admin

Leave a Comment