Uttarakhand Chamoli Earthquake
July 12, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

Uttrakhand earthquake : उत्तराखंड के चमोली में भूकंप के लगे झटके, नींद में सो रहे लोग डरे सहमें नजर आए

Uttrakhand: उत्तराखंड में जब आधी रात को लोग गहरी नींद में थे, तो भूकंप के झटके महसूस हुए। शनिवार तड़के चमोली में भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) की माने तो चमोली में आए भूकंप की तीव्रता 3.3 थी। इस भूकंप 10 किमी की गहराई पर आया है। हालांकि, इससे किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। NCS के मुताबिक, चमोली में शुक्रवार रात 12 बजकर 2 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता 3.3 थी। भूकंप के झटके से लोगों की नींद खुली तो डरे-सहमे लोग अपने घरों से बाहर भागते नजर आए।

इससे पहले 8 जुलाई को उत्तरकाशी में भूकंप आया था। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 थी। वह भूकंप दोपहर 1:07 बजे 5 किमी की गहराई पर आया था, जिसका केंद्र अक्षांश 31.22 N और देशांतर 78.22 E पर स्थित था। आज सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं बल्कि तिब्बत में भी सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए। शनिवार तड़के करीब 3 बजे तिब्बत में भूकंप आया था। NCS ने बताया कि इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 थी। जिसकी गहराई धरती के भीतर 10 किमी थी। हालांकि, इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ।

Related posts

WATCH Videos New Parliament Building’s Inauguration Ceremony Former CM Gulam Nabi Azad Statement : नए संसद के उद्घाटन को लेकर गुलाम नबी आजाद ने पीएम मोदी का समर्थन करते हुए विपक्ष से कहा- “राष्ट्रपति भी भाजपा के सांसदों द्वारा चुना गया है”, विरोध करते हुए सीएम नीतीश बोले- “मैं वहां क्या करूंगा जाकर”, देखें वीडियो

admin

Germany Train Accident : जर्मनी में भारी बारिश और तूफान के बीच पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, तीन की मौत, कई घायल

admin

Himachal Pradesh CM shukhu government cabinet expension 8 January : राज्यपाल के बाहर दौरे पर जाने को लेकर देर शाम सुखविंदर सरकार के मंत्रिमंडल गठन को हाईकमान से मिली हरी झंडी, कल राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह

admin

Leave a Comment