उत्तराखंड कांग्रेस ने जिला और महानगर कार्यकारिणियों का किया ऐलान, विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मिलेगी नई धार - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 15, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड कांग्रेस ने जिला और महानगर कार्यकारिणियों का किया ऐलान, विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मिलेगी नई धार


आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच उत्तराखंड कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लंबे इंतजार के बाद राज्य के कई जिला और महानगर कांग्रेस कमेटियों की नई कार्यकारिणियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के अनुसार, यह निर्णय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) से मंजूरी मिलने के बाद लिया गया है।

नई कार्यकारिणियों में संगठनात्मक जिला पुरोला, उत्तरकाशी, चमोली, कोटद्वार ग्रामीण, कोटद्वार महानगर, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, हरिद्वार महानगर, हरिद्वार ग्रामीण, रुड़की महानगर, रुड़की ग्रामीण, देहरादून महानगर, पछुवादून देहरादून, रुद्रपुर महानगर, काशीपुर महानगर, ऊधमसिंहनगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, डीडीहाट और चंपावत जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियां शामिल हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीमों की जिम्मेदारी केवल संगठन संचालन तक सीमित नहीं होगी, बल्कि पार्टी की विचारधारा और नीतियों को गांव-गांव तथा बूथ स्तर तक पहुंचाने की भी होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणियां विधानसभा चुनाव की तैयारियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी पदाधिकारियों से अनुशासन, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की है। पार्टी का कहना है कि संगठन की योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सबसे अहम होगी।

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव (संगठन/प्रशासन) राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि जिन जिलों और महानगरों की कार्यकारिणियों की घोषणा अभी बाकी है, उनकी सूची भी जल्द जारी की जाएगी। इसके बाद प्रदेशभर में संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।

Related posts

उत्तराखंड में धामी सरकार ने नए नियमों के साथ कोरोना की जारी की नई गाइडलाइन

admin

उत्तराखंड: प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे, 15 अगस्त तक 13,576 घर आवंटित करने का लक्ष्य

admin

Uttrakhand DGP appointment लंबे समय बाद उत्तराखंड को मिले स्थायी डीजीपी, कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक अभिनय कुमार हटाए गए

admin

Leave a Comment