उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

उत्तराखंड की धामी सरकार में स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत दिल्ली दौरे पर हैं। ‌ सोमवार को धन सिंह रावत ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री धन सिंह रावत ने मंत्री नितिन गडकरी को प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां धारी देवी के नवनिर्मित परिसर के लोकार्पण के अवसर पर आमंत्रित भी किया। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से नेशनल हाईवे 121 के अंतर्गत बुआखाल पौड़ी से बैजरों तक मार्ग के चौड़ीकरण और डामरीकरण हेतु धनराशि स्वीकृत करने की मांग रखी। साथ ही उन्होंने श्रीनगर में पंचपीपल से स्वीत गांव तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड (मरीन ड्राइव) को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

Related posts

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami 49th Birthday : सीएम धामी ने अपना जन्मदिवस दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया, पीएम मोदी समेत तमाम भाजपा नेताओं ने दी बधाई

admin

जोशीमठ में हो रहे भू-धसाव को लेकर पीएम मोदी ने सीएम धामी से टेलीफोन पर बात कर हालातों की पूरी जानकारी ली

admin

Uttarakhand: उत्तराखंड में उपभोक्ता जागरूकता का प्रतीक बनी “बिल लाओ, ईनाम पाओ” योजना

admin

Leave a Comment