उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, देखें डेटशीट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 16, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, देखें डेटशीट

10वीं 12वीं डेट शीट

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं की तारीखों का इंतजार पिछले कई दिनों से विद्यार्थी कर रहे थे। आखिरकार शुक्रवार शाम को शिक्षा विभाग ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षाओं की तारीखों का एलान कर दिया। यह परीक्षा अगले महीने 28 मार्च से शुरू होकर 18 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड के फाइनल एग्जाम को लेकर विद्यार्थियों को कई दिनों से इंतजार था। आखिरकार शुक्रवार शाम को उत्तराखंड बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी। इसके साथ बोर्ड ने डेटशीट भी जारी कर दी है। यहां हम आपको बता दें कि हाईस्कूल की परीक्षा सुबह और इंटर की परीक्षाएं दोपहर की पाली में होंगी। विद्यालयी शिक्षा परिषद की सभापति सीमा जौनसारी ने शुक्रवार को परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि परीक्षा 28 मार्च से शुरू होकर 18 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षाएं दो पालियों में कराई जाएंगी। सुबह की पाली सुबह आठ बजे और दोपहर की पाली दो बजे से शुरू होगी।

Related posts

बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने किए भराड़ी देवी के दर्शन

admin

Uttarakhand: केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित

admin

सीएम धामी ने सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में दिए कड़े निर्देश

admin

Leave a Comment