Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 6, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड शिक्षा और रोज़गार

10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की उत्तराखंड बोर्ड ने घोषित की तारीख

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम जारी करने के लिए रविवार को तारीख घोषित कर दी है। पहली बार यह रिजल्ट शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। इससे पहले बोर्ड का रिजल्ट दोपहर 11 बजे घोषित किया जाता था यह पहली बार है जब समय में परिवर्तन किया गया है। राज्य में दसवीं और बारहवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी काफी समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ‌सोमवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम घोषित करने जा रहा है। इस बार रिजल्ट शाम चार बजे आएगा। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत रिजल्ट जारी करेंगे। रविवार को परिषद की सचिव नीता तिवारी ने बताया कि शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की उपस्थिति में रिजल्ट जारी होगा। परीक्षार्थी रिजल्ट घोषित होने के बाद वेबसाइट uaresults.nic.in पर देख सकते हैं। यह रिजल्ट शाम चार बजे घोषित किया जा रहा है।

Leave a Comment