Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
शिक्षा और रोज़गार

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने युवाओं के लिए 2500 पोस्ट के लिए निकाली भर्ती, देखें विज्ञप्ति

विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बेरोजगार युवाओं के लिए बंपर भर्ती निकाली गई है। जो युवा पुलिस विभाग में जाने के लिए तैयारी कर रहे हैं उनके लिए अच्छा अवसर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने रेडियो संवर्ग में युवाओं के लिए 2500 वैकेंसी निकाली गई हैं। जिसमें कर्मशाला कर्मचारी में 120, सहायक परिचालक (असिस्टेंट ऑपरेटर) के 1374 और प्रधान परिचालक/ प्रधान परिचालक (हेड ऑपरेटर यांत्रिक) के 936 पद हैं। आवेदन की प्रक्रिया 20 जनवरी 2022 से शुरू होगी। ऑनलाइन फार्म भरने की आखिरी तारीख 28 फरवरी है। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारuppbpb.gov.in पर विजिट करें।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने तीन विभागों के लिए निकाली है वैकेंसी–

1–कर्मशाला कर्मचारी– इन पदों के लिए 10वीं पास या टेलीकम्युनिकेशन/ कंप्यूटर साइंस/ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी/ इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीविजन/ इलेक्ट्रिक सप्लाई इन कंप्यूटर साइंस समेत कई अन्य ट्रेड में सर्टिफिकेट कोर्स करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वही इन पदों के लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष निर्धारित है।

2–सहायक परिचालक– इन पदों के लिए भौतिकी व गणित के साथ 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। एवं इन पदों के लिए 18 से 22 वर्ष आयु सीमा निर्धारित है।

3–प्रधान परिचालक– इन पदों के लिए कंप्यूटर साइंस/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ टेलीकम्युनिकेशन/ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी/ मैकेनिकल इंजीनियरिंग अन्य में 3 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही पदों के लिए 20 से 28 वर्ष आयु सीमा निर्धारित है।

Leave a Comment