Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड शिक्षा और रोज़गार

यूटीईटी का परीक्षा परिणाम जारी, इस बार उत्तीर्ण प्रतिशत कम, ऐसे करें चेक

विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब परीक्षा के परिणामों का रिजल्ट जारी होना शुरू हो गया है। मंगलवार शाम को उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यूटीईटी का परिणाम घोषित कर दिया गया है। बता दें कि इस बार भी उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों का प्रतिशत कम है। यूटीईटी प्रथम का उत्तीर्ण प्रतिशत 20.20 जबकि यूटीईटी द्वितीय का 17.81 प्रतिशत रहा। परिणाम को विभाग ने वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर अपलोड कर दिया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट वेबसाइट पर विजिट कर देख सकते हैं। बता दें कि यूटीईटी की परीक्षा पिछले साल 26 नवंबर 2021 को को आयोजित की गई थी। ‌ विधानसभा चुनाव और आचार संहिता की वजह से यूपी का रिजल्ट निकलने में देरी हुई। बता दें कि ऐसे ही यूपीटीईटी यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट अभी नहीं जारी किया गया है। जल्द ही जारी किया जा सकता है। ‌ इस परीक्षा के रिजल्ट के लिए यूपी में लाखों परीक्षार्थियों को इंतजार है। ‌

Leave a Comment