VIDEO : यूपी के भाजपा विधायक का गुस्सा इतना बढ़ गया कि वो आधी रात सड़क पर बने बीच डिवाइडर पर ही बैठ गए, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 17, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

VIDEO : यूपी के भाजपा विधायक का गुस्सा इतना बढ़ गया कि वो आधी रात सड़क पर बने बीच डिवाइडर पर ही बैठ गए, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇


उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाम और अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं। इसके बावजूद आज भी यूपी के कई शहरों में जाम की स्थिति जस की तस बनी हुई है। जाम और अतिक्रमण को लेकर यूपी के जिले लखीमपुर सदर के भाजपा विधायक योगेश वर्मा का गुस्सा इतना बढ़ गया कि वे बीच सड़क पर बने डिवाइडर पर जाकर बैठ गए। इसके बाद लखीमपुर के पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सबसे बड़ी बात यह है कि यह घटना मंगलवार रात 11:30 बजे हुई। अब आइए जानते हैं पूरा घटनाक्रम। लखीमपुर सदर के भाजपा विधायक पास में ही एक शादी समारोह से अपनी एसयूवी गाड़ी से लौट रहे थे। लखीमपुर शहर में जब विधायक वर्मा बस स्टैंड के पास पहुंचे तब उनकी गाड़ी जाम में फंस गई। ‌”चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी से जब भाजपा विधायक योगेश वर्मा ने जाम के बारे में पूछा तो उसने कहा आगे बढ़िए”।

लखीमपुर सदर विधायक योगेश वर्मा मंगलवार रात को सीईओ संदीप सिंह से गुस्सा करते हुए।

पुलिसकर्मी की इसी बात पर योगेश वर्मा का गुस्सा भड़क गया और रोडवेज बस स्टैंड के सामने ही सड़क पर बने डिवाइडर पर ही बैठ गए। ‌आधी रात में विधायक का बीच सड़क पर बैठने की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर सीओ संदीप सिंह और नगर पालिका के कर्मचारी पहुंचे और तत्काल बैनर, होर्डिंग और अतिक्रमण को हटाया। इस मौके पर विधायक ने गुस्से में सीओ संदीप सिंह से कहा आज से जिले के डीएम, एसपी अन्य अधिकारी कार से नहीं बल्कि दोपहिया वाहन से चलेंगे । लखीमपुर बस स्टैंड चौराहे पर यह पूरा घटनाक्रम करीब 2 घंटे तक चलता रहा।

लखीमपुर सदर के भाजपा विधायक योगेश वर्मा।

Related posts

Varanasi Holi manikarnika Ghat Devotees Policeman Lathicharge Video : वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर “चिता भस्म होली” खेल रहे श्रद्धालुओं पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक भांजी लाठियां, मची भगदड़, लाठी खाने वाले समझ नहीं पाए- उन्हें क्यों पीटा गया, देखें वीडियो

admin

Vice president election एनडीए की बैठक : कल होने वाली संसदीय दल की बैठक में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर लगेगी मुहर

admin

President Draupadi murmu Himachal 4 Days Visit : हिमाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत नहीं कर सके पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, यह रही वजह

admin

Leave a Comment