BBC Documentary controversy दिल्ली के जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर हंगामा, पुलिस ने कई छात्रों को लिया हिरासत में - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 14, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

BBC Documentary controversy दिल्ली के जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर हंगामा, पुलिस ने कई छात्रों को लिया हिरासत में



BBC बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर दिल्ली में जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में हंगामा हुआ, जिसके बाद प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। वहीं, मंगलवार रात को भी जेएनयू में बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर हंगामा देखा गया। दरअसल, भारत सरकार द्वारा बैन की गई डॉक्यूमेंट्री को जेएनयूएसयू ने कैंपस में छात्रों को दिखाया। आरोप है कि इस दौरान एबीपी की ओर से पथराव किया गया। बता दें कि ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर बीबीसी ने शीर्षक से दो पार्ट में एक नई सीरीज बनाई है। इसका पहला पार्ट मंगलवाल को जारी किया गया है। इस सीरीज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुरुआती दौर के राजनीतिक सफर पर बातें की गईं हैं। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ उनके जुड़ाव, भाजपा में बढ़ते कद और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति की चर्चा भी इसमें की गई है। पूरे सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा मोदी के मुख्यमंत्री रहते गुजरात में हुए दंगों का किया गया है। भारत में ये सीरीज नहीं प्रसारित हुई, लेकिन लंदन समेत दुनिया के कई देशों में इसे बीबीसी ने चलाया। इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

A day after the ruckus at JNU, members of the Students Federation of India (SFI) announced the screening of the BBC documentary on Prime Minister Narendra Modi at Delhi’s Jamia Millia Islamia University on Wednesday evening. Ruckus witnessed in the campus of the university.

Related posts

खुशखबरी :  “प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना” आज से लागू, पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को केंद्र सरकार देगी 15 हजार रुपए, पीएम मोदी ने की बड़ी घोषणा

admin

दोनों अभिनेताओं की मस्ती: दिल्ली एयरपोर्ट पर ही बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और सैफ अली खान करने लगे डांस, देखें वीडियो

Himachal Pradesh assembly election BJP : ब्रेकिंग: हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने 62 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, इन्हें मिला यहां से टिकट, देखें लिस्ट

admin

Leave a Comment