UP BOARD EXAM DATE SHEET 2024 REALISED यूपी सरकार ने साल 2024 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की जारी की डेटशीट, जारी किया पूरा शेड्यूल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 24, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

UP BOARD EXAM DATE SHEET 2024 REALISED यूपी सरकार ने साल 2024 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की जारी की डेटशीट, जारी किया पूरा शेड्यूल

उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2024 की होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का एलान कर दिया है। इसी के साथ डेट शीट भी जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के जल्दी होने का कारण लोकसभा चुनाव होना बताया जा रहा है। यूपी बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा का एलान कर दिया है। दसवीं और बारहवीं की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होगी। दोनों परीक्षाएं 9 मार्च को खत्म हो जाएंगी। बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्र upmsp.edu.in पर जाकर अपने परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। 

यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक है। बताया जा रहा है कि इस बार लोकसभा चुनाव को देखते हुए 9 मार्च तक सभी परीक्षाएं खत्म करने के लिए कहा गया था। यूपी बोर्ड नहीं चाहता था कि परीक्षाएं चुनाव के साथ करवाई जाएं, इसी वजह से इस बार समय से कुछ पहले एग्जाम होने जा रहे हैं। इसके अलावा यूपी बोर्ड में जो नकल करने की शिकायतें रहती हैं, उसे भी दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। जानकारी मिली है कि कुल 3 लाख 76 हजार 428 परीक्षार्थी घटा दिए गए हैं। 

इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए कुल 55 लाख 8 हजार 206 छात्रों ने पंजीकरण कराया है, इसमें 10वीं और 12वीं के आंकड़े शामिल हैं। पिछली बार ये आंकड़ा 58 लाख 84 हजार 634 रहा था। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा दो चरणों होगी, जिसका पहला चरण 25 जनवरी से 1 फरवरी तक और दूसरा चरण 2 फरवरी से 9 फरवरी 2024 तक चलेगा। यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा का पहला चरण 25 जनवरी से शुरू होकर 1 फरवरी तक चलेगा। दूसरा चरण 2 फरवरी से 9 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।

Related posts

अहमदाबाद में आज भाजपा विधायक दल की बैठक, भूपेंद्र पटेल के नाम पर लगेगी आधिकारिक मुहर

admin

UP vidhansabha photo session video यूपी बजट सत्र का हुआ समापन, विधानसभा परिसर में मंत्रियों, सभी दलों के विधायकों ने कराया फोटो सेशन, सीएम योगी और अखिलेश यादव पास-पास बैठे, देखें वीडियो

admin

धामी सरकार ने शुरू की उत्तराखंड में “भू-कानून” लाने की तैयारी, कमेटी के सदस्यों ने सौंपी रिपोर्ट

admin

Leave a Comment