यूपी के कांग्रेस नेता मौलाना तौकीर रजा की बहू भाजपा में शामिल हुईं - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 12, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी के कांग्रेस नेता मौलाना तौकीर रजा की बहू भाजपा में शामिल हुईं

पिछले दिनों यूपी के मौलाना तौकीर रजा  कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। रविवार को तौकीर रजा की बहू निदा खान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद निदा खान ने कहा कि वो पार्टी के कार्यों से प्रभावित हैं, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया। निदा खान ने कहा कि तीन तलाक जैसे मामलों पर बीजेपी सरकार ने जो काम किया है वो सराहनीय है। बता दें कि निदा खान काफी समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की प्रशंसा करती रहीं हैं। ‌निदा के बारे में कई दिनों से अटकलें लग रही थी कि वह भाजपा का दामन थाम सकती हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने निदा खान को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Related posts

प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने के आरोप ने पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

admin

पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

admin

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने जारी की 159 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखे किसको कहां से मिला टिकट

admin

Leave a Comment