UP 8 IPS Officer Transfer 2023 फेरबदल : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 8 आईपीएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, इन्हें मिली यहां नई तैनाती देखें लिस्ट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 28, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश

UP 8 IPS Officer Transfer 2023 फेरबदल : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 8 आईपीएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, इन्हें मिली यहां नई तैनाती देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 18 जून रविवार शाम एक बार फिर प्रदेश के 8 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। ताजा जारी की गई ट्रांसफर लिस्ट में पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में नए पुलिस उपायुक्त की तैनाती की गई है। श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को प्रयागराज का डीसीपी बनाया गया है। इसी प्रकार लखनऊ पुलिस मुख्यालय में नए डीआईजी की तैनाती की गई है। पुलिस मुख्यालय में रवि शंकर छवि को पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर तैनाती मिली है। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में भी अधिकारियों को बदला गया है। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में सुनीति को पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, प्रयागराज कमिश्नरेट में पवन कुमार को पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती मिली है। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में नए एसीपी की तैनाती कर दी गई है।

बबलू कुमार को अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट बनाया गया है। कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में भी नए अधिकारी की तैनाती की गई है। कानपुर कमिश्नरेट में नीलाब्जा चौधरी को संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। लखनऊ कमिश्नरेट में भी ज्वाइंट सीपी के पद पर नई तैनाती हुई है। आकाश कुलहरि को लखनऊ कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में अमित वर्मा को अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं बाद में अमित वर्मा का ट्रांसफर रद कर दिया गया। ‌

Related posts

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी नेता श्रीकांत त्यागी को बीच सड़क पर दौड़ाया, कमिश्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

admin

2 दिसंबर दिन गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

Karnataka Assembly Election 2023 Congress 124 Candidates first list release : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखें लिस्ट

admin

Leave a Comment