Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 8, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttarakhand Vande Bharat express : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देहरादून में सीएम धामी से की मुलाकात, कल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देहरादून में सीएम धामी से की मुलाकात, कल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

गुरुवार 25 मई को उत्तराखंड से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना करेंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस की रवानगी को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है. जिसमें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शिरकत करेंगे। कल होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव देहरादून पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर अश्विनी वैष्णव का स्वागत किया। इस दौरान दोनों के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और उससे जुड़ी तैयारियों को लेकर विस्तार से बातचीत हुई। वंदे भारत एक्सप्रेस आगामी 28 मई से विधिवत रूप से देहरादून से दिल्ली और दिल्ली से देहरादून के बीच चलेगी।

Leave a Comment