केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे, लखनऊ में पार्टी दफ्तर में दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी समेत तमाम भाजपा के नेता मौजूद रहे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 2, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे, लखनऊ में पार्टी दफ्तर में दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी समेत तमाम भाजपा के नेता मौजूद रहे

इस बार भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के पद पर किसी को चौंकाया नहीं। भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश पार्टी की कमान संभालेंगे। यूपी की महराजगंज सीट से लोकसभा सांसद पंकज चौधरी ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पार्टी दफ्तर में नामांकन दाखिल कर दिया है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। शनिवार को उन्होंने लखनऊ में भाजपा कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। चौधरी के अलावा किसी और ने नामांकन नहीं किया। ऐसे में पीएम मोदी-अमित शाह के करीबी चौधरी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय है।

सीएम योगी आदित्यनाथ उनके नामांकन पत्र में प्रस्तावक बने हैं। ऐसे में यूपी बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर पंकज चौधरी के नाम का ऐलान अब केवल औपचारिकता भर रह गया है। रविवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पंकज चौधरी के नाम का एलान करेंगे। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सांसदों और विधायकों को लखनऊ पहुंचने के निर्देश पहले ही दे दिए गए थे। नामांकन से पहले ही यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इशारों-इशारों में पंकज की दावेदारी पुख्ता कर दी थी।अगर पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष चुना जाता है, तो वे इस पद तक पहुंचने वाले चौथे कुर्मी नेता होंगे। उनसे पहले ओमप्रकाश सिंह, विनय कटियार और स्वतंत्रदेव सिंह भी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

Related posts

PM Modi Varanasi Visit : पीएम मोदी आज वाराणसी में नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का करेंगे शिलान्यास

admin

भाजपा सांसदों को पीएम मोदी ने कहा, बदल जाइए वरना जनता बदल देगी, जानिए क्यों सख्त हुए प्रधानमंत्री

admin

SEO Summit एससीओ शिखर सम्मेलन के मंच पर पीएम मोदी, शी जिनपिंग और पुतिन की हुई खास मुलाकात

admin

Leave a Comment