केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को आज तीन बार फोन करके दी गई जान से मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांच - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 25, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को आज तीन बार फोन करके दी गई जान से मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांच

मोदी सरकार में सबसे ज्यादा काम करने वाले जाने जाते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को आज धमकी भरा फोन आने पर हड़कंप मच गया है। ‌केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। उनको धमकी भरे फोन आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह से 3 बार नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी वाला फोन आ चुका है। पुलिस ने मामला संज्ञान में आने के बाद केस की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि धमकी भरा फोन नागपुर स्थित जनसंपर्क कार्यालय में आया है। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस जनसंपर्क कार्यालय भी पहुंची।शिकायत मिलने पर नागपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी कॉलर को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि नितिन गडकरी को मोदी सरकार में सबसे अच्छा काम करने वाले मंत्रियों में से एक माना जाता है। सोशल मीडिया पर भी नितिन गडकरी काफी एक्टिव रहते हैं।

Related posts

Film Aadipurush Dipika Padukone Reaction : फिल्म आदिपुरुष को लेकर रामायण की सीता बनी दीपिका चिखलिया ने कहा- रामायण मनोरंजन का जरिया नहीं, अरुण गोविल ने भी किया था विरोध

admin

मणिपुर में टूर पर जा रही स्कूली बस पलटी, 9 छात्रों की मौत, सीएम बीरेन सिंह ने जताया शोक

admin

दिवंगत सिंगर केके का कल होगा अंतिम संस्कार, कोलकाता से आज ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर

admin

Leave a Comment