ऋषिकेश में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सीएम धामी ने किया स्वागत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 3, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

ऋषिकेश में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सीएम धामी ने किया स्वागत



देवभूमि उत्तराखण्ड के ऋषिकेश आगमन पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर देवभूमि की ओर से शुभकामनाएं दीं।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के उत्तराखण्ड आगमन को राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके दौरे के दौरान विभिन्न विकासात्मक योजनाओं, सहकारिता से जुड़े विषयों तथा राज्य के समग्र विकास को लेकर महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्री अमित शाह का मार्गदर्शन उत्तराखण्ड के विकास को नई दिशा देगा। उनके आगमन से राज्य में चल रही विकास योजनाओं को और मजबूती मिलेगी तथा केंद्र–राज्य समन्वय को बल मिलेगा।

इस मौके पर भाजपा संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

सीएम धामी ने रोजगार मेले के आयोजन में युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी रहे मौजूद

admin

New rules vande Mataram : राष्ट्रगान से पहले बजेगा 6 छंदों वाला 3 मिनट 10 सेकंड का पूरा वंदे मातरम, गृह मंत्रालय का आदेश

admin

Himachal Two days heavy rain : हिमाचल प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने दो दिन भारी बारिश की जारी की चेतावनी, राज्य के इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह

admin

Leave a Comment