August 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Union Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia tested positive coronavirus : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया हुए कोरोना पॉजिटिव, भोपाल में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक छोड़कर अचानक निकले

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में मौजूद थे। अचानक इस मीटिंग से सिंधिया उठकर चले गए ‌‌। बाद में सिंधिया ने खुद ही जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें बुखार की शिकायत होने पर मीटिंग छोड़कर आना पड़ा। बाद में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा, “मैं आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि डॉक्टरों के परामर्श पर कराई गई कोविड-19 की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आप सभी से मेरा निवेदन है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे सम्पर्क में आएं हैं, वो सभी निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जाँच करवाएं।

Leave a Comment