अनियंत्रित कंटेनर पुल की रेलिंग तोड़ खाई में गिरा, चालक की मौत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 23, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

अनियंत्रित कंटेनर पुल की रेलिंग तोड़ खाई में गिरा, चालक की मौत

जौनपुर । खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा गोमती नदी पुल पर बुधवार को प्रयागराज से दवा भरकर आ रहा कंटेनर पुल के पास खड़े एक ठेले को टक्कर मार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 40 फिट नीचे नदी के किनारे गिरकर पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से चालक और खलासी को बाहर निकाल एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल खलासी और ठेले वाले को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। थाना क्षेत्र के खोभरिया गांव निवासी चालक 38 वर्षीय मनोज यादव कंटेनर पर दवा लोडकर प्रयागराज से शाहगंज आ रहे थे। उनके साथ इसी गांव निवासी खलासी संदीप यादव भी सवार थे। कंटेनर पुल के पास पहुंचा था कि वहीं ठेला लगाकर दाना बेंच रहे महेंद्र निषाद के ठेले को टक्कर मार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे नदी के किनारे जा गिरा। टक्कर की तेज आवाज सुन तमाम ग्रामीण मौके पर जमा हो गये। घटना की जानकारी होते ही पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि राजू यादव भी कई युवको के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस और ग्रामीणो के सहयोग से ट्रक का शीशा तोड़ दोनों को बाहर निकाल अस्पताल भेजवाया गया। जहां चिकित्सक ने चालक मनोज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल संदीप यादव और महेंद्र निषाद को जिला चिकित्सालय भेज दिया।

पंकज मणि तिवारी, जौनपुर

Related posts

Fir against Atiq Ahmed : अतीक अहमद को एक बार फिर से यूपी पुलिस सड़क मार्ग से गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लेकर हुई रवाना, माफिया ने कहा- मेरी तबीयत ठीक नहीं, मुझे मारने के लिए ले जा रहे हैं, देखें वीडियो

admin

सपा सहयोगी अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस यूपी कोऑर्डिनेटर ने भाजपा ज्वाइन की

admin

यूपी में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनकारियों से वसूली गई संपत्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

admin

Leave a Comment