सपा विधायक सुभाष पासी को भाजपा में शामिल कर बोले स्वतंत्र देव सिंह, धनतेरस पर बड़ी उपलब्धि - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 6, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

सपा विधायक सुभाष पासी को भाजपा में शामिल कर बोले स्वतंत्र देव सिंह, धनतेरस पर बड़ी उपलब्धि

पिछले दिनों सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छह बागी बसपा विधायकों को अपनी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई थी। इसके साथ उन्होंने जनपद हरदोई से भाजपा विधायक राकेश राठौर को भी सपा में शामिल कराया था। आज इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी में समाजवादी पार्टी को झटका देते हुए उनके एक विधायक को अपने पाले में मिला लिया। सपा विधायक सुभाष पासी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। सैदपुर से विधायक सुभाष पासी ने मंगलवार दोपहर बीजेपी की सदस्यता ली। लखनऊ में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा विधायक को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। सुभाष पासी की पत्नी रीना पासी भी आज बीजेपी में शामिल हुईं। रीना पासी सपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव हैं। इस दौरान स्वतंत्र देव ने प्रेस वार्ता कर अखिलेश पर हमला भी बोला। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा के लोकप्रिय नेता, दो बार के विधायक बीजेपी में शामिल हुए, ये धनतेरस पर महत्वपूर्ण उपलब्धि है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सुभाष पासी और उनकी पत्नी ने पीएम मोदी से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन की।

Related posts

फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने भी तोड़ी चुप्पी, कट्टरता को लेकर कही बड़ी बातें

admin

VIDEO Sanatan Dharma controversy CM Yogi statement : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पुत्र उदयनिधि स्टालिन के दिए गए सनातन धर्म पर विवादित बयान के बाद सीएम योगी ने कहा- “सनातन को मिटाने वाले खुद ही मिट गए”

admin

Asad Ahamed Encounter UP Eye Witness VIDEO : यूपी में एनकाउंटर के बाद चढ़ा सियासी पारा, उमेश पाल मर्डर कांड के हत्यारे असद और गुलाम मोहम्मद को पुलिस और एसटीएफ ने झांसी में मारने के लिए ऐसे बिछाया जाल, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment