भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मैच की टिकट लेने के लिए बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, चार घायल देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मैच की टिकट लेने के लिए बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, चार घायल देखें वीडियो

(Hyderabad India versus Australia 3rd T20 match huge crowd) : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 25 सितंबर को होने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच के लिए टिकट खरीदने प्रशंसकों का हुजूम उमड़ा। रविवार को टी-20 सीरीज का तीसरा मैच खेला जाना है। भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि पुलिस ने लाठियां बरसाईं। पुलिस की लाठीचार्ज में 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दरअसल मैच के लिए टिकट लेने वाले क्रिकेट प्रशंसकों की भीड़ इतनी जमा हो गई कि वहां भगदड़ मच गई। टिकट लेने के लिए प्रशंसकों की लंबी कतार लगी रही, लेकिन स्थिति जल्द ही नियंत्रण से बाहर हो गई और भगदड़ मच गई, उत्साही फैंस अधिक संख्या में आ गए और कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो गई। भारी भीड़ को तितर-बितर करने और नियंत्रण बहाल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। ये भगदड़ जिमखाना ग्राउंड में मची । अगर सीरीज की बात करें तो मोहाली में खेले गए पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम पर दूसरे मैच को जीतने का भी दबाव रहेगा। दूसरा मैच 23 सितंबर को नागपुर में खेला जाएगा।

#hyderabadtickets

Related posts

Uttarakhand भारत-पाकिस्तान टकराव के बीच उत्तराखंड में अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी कैंसिल की गई, सीएम धामी ने बैठक में दिए निर्देश

admin

Senior IPS Officer सतीश गोलचा बने दिल्ली पुलिस कमिश्नर, एसबीके सिंह की जगह संभाली कमान

admin

VIDEO : अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर में भगवान राम-सीता की मूर्ति बनाने के लिए नेपाल से करोड़ों साल पुरानी दो विशाल शालिग्राम शिलाएं बड़े ट्रकों से हुई रवाना, सड़कों पर दर्शन, पूजा करने के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment