Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड शिक्षा और रोज़गार

यूकेएसएसएससी ने “समूह ग” की 23 परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त परीक्षा कैलेंडर किया जारी

सोमवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समूह ग की परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने अधिकारियों के साथ परीक्षा कैलेंडर को लेकर बैठक की।
उसके बाद आयोग ने शासन की ओर से हाल ही में आयोग को प्रेषित समूह ‘ग’ की 23 परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि समस्त परीक्षाएं समयबद्ध तरीके से वर्ष 2022 एवं 2023 के दौरान आयोजित की जाएंगी। अध्यक्ष द्वारा वर्ष 2022 के प्रारंभ में निर्गत यूकेपीएससी के मुख्य वार्षिक परीक्षा कैलेंडर के बारे में अवगत कराया गया है कि कैलेंडर में उल्लिखित 23 परीक्षाएं निर्धारित की गयी थी, जिनमें से अब तक 18 परीक्षाएं सफलतापूर्वक सम्पन्न की जा चुकी हैं शेष 4 परीक्षाओं का आयोजन इस वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।

Leave a Comment