केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के रोटर की चपेट में आने से यूकाडा अधिकारी की मौत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 4, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के रोटर की चपेट में आने से यूकाडा अधिकारी की मौत



केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के रोटर की चपेट में आने से यूकाडा अधिकारी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के पीछे लगे रोटर की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मौत हो गई है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने इस दुर्घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 2.15 बजे जीएमवीएन हेलीपैड केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के टेल रोटर से अमित सैनी महाप्रबंधक वित्त (यूकाडा) का सिर कटने से मौत हो गयी। गौरतलब है कि केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए यूकाडा की टीम गई हुई थी। जानकारी के मुताबिक यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण के लिए क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर से गए थे। केदारनाथ में लैंडिंग के बाद जब अमित हेलीकॉप्टर से उतर रहे थे, इसी दौरान हेलीकॉप्टर के पीछे लगे रोटर की चपेट में आने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Related posts

देवभूमि के लिए गर्व का दिन : उत्तराखंड की मानसखंड झांकी को पूरे देश में मिला प्रथम पुरस्कार, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर निकाली गई थी, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

admin

Uttarakhand Nagar Nikay Election Champawat, Pithoragarh, Almora : चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सीएम धामी ने किया रोड शो और जनसभाएं

admin

PM Modi visit France भारत और फ्रांस ने पीएम मोदी की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान 10 समझौतों पर हस्ताक्षर किए

admin

Leave a Comment