WATCH VIDEO : हिमाचल यूनिवर्सिटी शिमला को छात्रों के दो गुटों ने बनाया लड़ाई का "अखाड़ा", सड़कों से लेकर विश्वविद्यालय में लाठी-डंडे लेकर मचाया उपद्रव, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 14, 2026
Daily Lok Manch
शिक्षा और रोज़गार

WATCH VIDEO : हिमाचल यूनिवर्सिटी शिमला को छात्रों के दो गुटों ने बनाया लड़ाई का “अखाड़ा”, सड़कों से लेकर विश्वविद्यालय में लाठी-डंडे लेकर मचाया उपद्रव, देखें वीडियो



आज हिमाचल की शिमला समरहिल स्थित विश्वविद्यालय में हुए जबरदस्त उपद्रव ने शहर और प्रदेश की छवि खराब कर दी है। जबकि हिमाचल प्रदेश में ऐसे दंगा, फसाद और माहौल की कोई जगह नहीं है। ‌ प्राकृतिक सुंदरता और शांत स्वभाव के क्षेत्र शिमला में आज छात्रों के दो गुटों की भिड़ंत के बाद खुलेआम उपद्रव हुआ। ‌आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है। मंगलवार, 6 दिसंबर दोपहर को विश्वविद्यालय परिसर लड़ाई का अखाड़ा बन गया। सड़कों पर छात्र लाठी, डंडा और लोहे की रॉड लेकर उपद्रव मचाते हुए दिखाई दिए। ‌ जिसने भी यह माहौल देखा सभी ने ऐसे उपद्रव छात्रों की जबरदस्त निंदा की है। ‌मंगलवार सुबह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एबीवीपी और एसएफआई के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। सुबह 8:45 पर दोनों छात्र संगठनों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई। कुछ ही देर में दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ता लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर वार करने के लिए पहुंच गए।

यही नहीं, पुलिस के रोकने के बावजूद कई कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर पथराव भी किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऑफ स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में छात्र-छात्राएं आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में पहली लड़ाई पिंक पेटल चौक पर हो रही है। जहां छात्र संगठनों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे चला रहे हैं। अगला वीडियो विश्वविद्यालय के साइंस ब्लॉक के नजदीक का है। जहां कुछ कार्यकर्ता लाठी-डंडे लेकर केमिस्ट्री डिपार्टमेंट की तरफ जाते नजर आ रहे हैं। तीसरे वीडियो में पुलिस छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं को रोक रही है, लेकिन पुलिस की बात न मानकर छात्र नेता कैंपस के अंदर पथराव करते दिख रहे हैं।

Related posts

JEE Mains Result 2025 25 Students Perfect 100 Topper : जेईई मेंस सेशन 2 का रिजल्ट जारी, 24 परीक्षार्थियों ने 100 परसेंटाइल अंक हासिल किए, एडवांस परीक्षा देने के लिए कटऑफ जारी

admin

युवाओं को सौगात : योगी सरकार ने खोला भर्तियों का पिटारा, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया इस साल का भर्ती कैलेंडर

admin

राजस्थान शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं के साइंस और कॉमर्स परीक्षा का रिजल्ट किया जारी

admin

Leave a Comment