Modi government Reshuffle : बड़ी खबर : कैबिनेट में 4 घंटे में दो परिवर्तन : केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू के बाद अब मोदी सरकार ने एसपी बघेल को भी कानून राज्यमंत्री के पद से हटाया, नए मंत्रालय में दी जिम्मेदारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 26, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश

Modi government Reshuffle : बड़ी खबर : कैबिनेट में 4 घंटे में दो परिवर्तन : केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू के बाद अब मोदी सरकार ने एसपी बघेल को भी कानून राज्यमंत्री के पद से हटाया, नए मंत्रालय में दी जिम्मेदारी

कैबिनेट में 4 घंटे में दो परिवर्तन : केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू के बाद अब मोदी सरकार ने एसपी बघेल को भी कानून राज्यमंत्री के पद से हटाया, नए मंत्रालय में दी जिम्मेदारी

केंद्र की मोदी सरकार ने गुरुवार 18 मई को अपनी कैबिनेट में दो बड़े बदलाव किए। अचानक किए गए इस बदलाव को लेकर राजनीति गलियारों में चर्चा है कि यह दोनों फैसले अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। ‌आज सुबह पहले मोदी कैबिनेट में किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय लेने के बाद अब उनके डिप्टी भी कानून मंत्रालय से हटा दिए गए हैं। प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का विभाग भी बदल दिया है। राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के स्थान पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगे। बता दें कि एसपी बघेल आगरा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। ‌

इससे पहले सुबह केंद्र की बीजेपी सरकार ने किरेन रिजिजू को हटाकर राजस्थान के बीकानेर के सांसद अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बना दिया गया है। कानून मंत्री बनाने के पीछे उनकी प्रशासनिक अनुभव को माना जा रहा है। वह मई 2019 में संसदीय मामलों और भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री थे। उन्हें कानून मंत्री का पद देने के बाद राजनीति के गलियारे में यह चर्चा होने लगी है कि बीजेपी उनके बहाने राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को साधने की तैयारी में जुट गई है।अर्जुन राम मेघवाल 2009 से बीकानेर से सांसद हैं। मेघवाल का जन्म बीकानेर के किस्मिदेसर गांव में हुआ। उन्होंने बीकानेर के डूंगर कॉलेज से बीए और एलएलबी की। इसके बाद उन्होंने इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री (M.A) की। इसके बाद, फिलीपींस विश्वविद्यालय से एमबीए भी किया। वह राजस्थान कैडर के एक आईएएस अधिकारी रहे हैं और उन्हें राजस्थान में अनुसूचित जाति के चेहरे के रूप में देखा जाता है।

Related posts

Cyclone Montha चक्रवात मोंथा के बाद बढ़ी ठंड

admin

Mosquito Mortein Delhi Shastri park : राजधानी दिल्ली में एक ही परिवार के 6 लोगों की दुखद मौत, घर में मच्छर भगाने वाली मॉर्टिन जलाकर सो गए थे, रहें सचेत न करें ऐसी गलती

admin

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने पर गुस्साए अखिलेश यादव ने अपनी ही विधायक को समाजवादी पार्टी से निकाला, जानिए पूरा मामला, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment