24 घंटे में दो हादसे : वंदे भारत ट्रेन के पीछे पड़े "जानवर", कल भैंस से टकराई आज गाय के टकराने से फिर पिचका इंजन का हुलिया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 1, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

24 घंटे में दो हादसे : वंदे भारत ट्रेन के पीछे पड़े “जानवर”, कल भैंस से टकराई आज गाय के टकराने से फिर पिचका इंजन का हुलिया

7 दिन पहले यानी 30 सितंबर को गुजरात के गांधीनगर रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए चलाई गई देश की सबसे तेज गति से चलने वाली “वंदे भारत ट्रेन” 2 दिन में दो हादसों का शिकार हुई। गुरुवार को वंदे भारत से भैंस टकराने के बाद इंजन का अगला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके आगे के एक हिस्से को बदलना पड़ा था। शुक्रवार दोपहर करीब 3:50 पर मुंबई से 432 किलोमीटर दूर गुजरात के आणंद स्टेशन के पास एक गाय से टकरा गई। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ट्रेन के अगले हिस्से को मामूली नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं दूसरी ओर गुजरात में रेलवे सुरक्षा बल ने मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने वाली भैंसों के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, गुरुवार को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पास वंदे भारत एक्सप्रेस भैंसों के झुंड से टकरा गई थी। इसमें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का फ्रंट का हिस्सा टूट गया था।

यह भी पढ़ें– छह दिन पहले पीएम मोदी ने “वंदे भारत ट्रेन” को दिखाई थी हरी झंडी, आज हुई हादसे का शिकार, जानवरों के झुंड ने बिगाड़ दी सूरत, देखें वीडियो

Related posts

भारतीय भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में खिलाड़ियों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

admin

PM Modi Tribute Former PM Atal Bihari Vajpayee 5th Death Anniversary : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी समेत तमाम भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

admin

Appointment New CJI DY Chandrachud: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नियुक्ति पर लगाई मुहर, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश होंगे, अगले महीने लेंगे शपथ

admin

Leave a Comment