Famous Youtuber And comedian Devraj Patel Road Accident दुखद : फेमस कॉमेडियन और यूट्यूबर देवराज की सड़क हादसे में मौत, कॉमेडी का वीडियो शूट करने के लिए जा रहे थे, "दिल से बुरा लगता है" डायलॉग से देशभर में प्रसिद्ध हुए, देखें वीडियो - Daily Lok Manch Famous Youtuber And comedian Devraj Patel Shocking Chattisgarh Road Accident
March 30, 2026
Daily Lok Manch
Recent मनोरंजन राष्ट्रीय

Famous Youtuber And comedian Devraj Patel Road Accident दुखद : फेमस कॉमेडियन और यूट्यूबर देवराज की सड़क हादसे में मौत, कॉमेडी का वीडियो शूट करने के लिए जा रहे थे, “दिल से बुरा लगता है” डायलॉग से देशभर में प्रसिद्ध हुए, देखें वीडियो

सोमवार शाम को छत्तीसगढ़ के साथ पूरे देश भर के लिए एक दुखद समाचार रहा। छत्तीसगढ़ के युवा कॉमेडियन (हास्य कलाकार) और यूट्यूबर देवराज पटेल कि सोमवार शाम एक सड़क हादसे में दुखद मौत हो गई। देवराज पटेल अभी 22 साल के थे। जैसे ही उनके निधन की जानकारी प्रशंसकों और छत्तीसगढ़ में हुई शोक की लहर दौड़ गई। बता दें किरायपुर में कॉमेडी वीडियो शूट करने जा रहे थे।‌‌ इसी बीच ट्रक से टक्कर के बाद मौत हो गई है। ‘दिल से बुरा लगता है’ डायलॉग से देशभर में वायरल थे देवराज पटेल। सोमवार को रायपुर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर देवराज पटेल के निधन पर दुख जताया है‌ देवराज पटेल के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा, “दिल से बुरा लगता है से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए। इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है।

ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे। ओम् शांति। बता दें कि देवरज पटेल मूल रूप से महासमुंद जिले के निवासी थे। लेकिन रायपुर जिले में वीडियो के सिलसिले में रहते है। इसी बीच सोमवार को भी एक वीडियो बनाने के लिए जा रहे थे तभी रायपुर शहर के लाभांडी इलाके में तेज रफ्तार ट्रक के शिकार हो गए है। हादसे के बाद मौके पर ही देवराज पटेल की मौत हो गई है।

Related posts

यह रहेंगी आज की प्रमुख खबरों की सुर्खियां

admin

5G Phone Launched in India सबसे सस्ता : कम बजट में 5G मोबाइल लॉन्च, 7000 एमएच बैटरी वाले फोन में स्नैपड्रेगन प्रोसेसर भी शामिल

admin

यह खबर सुनने के लिए देश तैयार नहीं था, जांबाज अफसरों की दुखद मृत्यु से देशवासी स्तब्ध

admin

Leave a Comment