Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश धर्म/अध्यात्म

दुखद हादसा : हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़िए के जत्थे को ट्रक ने रौंदा, 6 की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख, इस राज्य के रहने वाले थे सभी

(Hathras accident) : उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में शुक्रवार देर रात दुखद हादसा हुआ, हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों के जत्थे को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में पांच कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ही अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। यह हादसा शुक्रवार देर रात करीब 3 बजे आगरा अलीगढ़ हाईवे स्थित सादाबाद के पास सेंट फ्रांसिस स्कूल पर हुआ हुआ। यह सभी मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले थे। कांवड़िये हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर ग्वालियर आ रहे थे। सभी कांवड़िये ग्वालियर के उटिला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मौके पर मौजूद एक कांवड़िए ने बताया कि हम एक ढाबे पर खाना खा रहे थे, तभी ड्राइवर ने डंपर चढ़ा दिया। हादसे में जबर सिंह रनवीर सिंह, मनोज पाल सिंह, रमेश पाल और नरेश पाल, समेत 6 की मौत हुई है। हाथरस जिलाधिकरी ने सभी मृतक कांवड़ियों के परिजन को 1-1 लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की है। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया। कांवड़ियों की मौत की बात पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना पाकर आगरा हाथरस का पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक जताया है। आगरा के एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि हमे डंपर के चालक के बारे में जानकारी मिली है। वह जल्द ही पकड़ा जाएगा। उटीला थाना प्रभारी अवधेश ने बताया कि हाथरस में ट्रक हादसे में मारे गए सभी 6 कांवड़िये बागी बांगीपुरा गांव के हैं। हादसे के सभी पीड़ितों के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। ग्वालियर से उटीला 25 से 30 किलोमीटर दूर है।

Leave a Comment