Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

दर्दनाक हादसा : थार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत




उत्तराखंड में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।
देवप्रयाग के पास एक ‘थार’ एसयूवी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई और सीधा अलकनंदा नदी में समा गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पति-पत्नी समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हरियाणा के फरीदाबाद निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मृतकों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया।थार’ एसयूवी चमोली जिले के गोचर से ऋषिकेश की ओर जा रही थी। देवप्रयाग थाना क्षेत्र के श्रीनगर-बगवान के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में सुनील गुसाईं, मीनू पत्नी सुनील, सुजल पुत्र सुनील, नुक्कू पुत्र सुनील, आदित्य पुत्र मदन की मौत हो गई। यह सभी लोग हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं।हादसा होते देख आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना देवप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों और पति-पत्नी समेत कुल पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एसडीआरएफ की टीम ने एक महिला को रेस्‍क्यू किया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Comment