7 अगस्त, सोमवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch horoscope punchang August Monday
May 13, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

7 अगस्त, सोमवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 07 अगस्त 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- सोमवार

युगाब्दः- 5125

विक्रम संवत- 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायण (याम्यायण)

गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)

ऋतु – वर्षा

काल (राहु)- पश्चिम दिशा

मास – अधिक श्रावण

पक्ष – कृष्ण पक्ष

तिथि- षष्ठी

नक्षत्र – रेवती

योग – शूल

करण- वणिज

दिशा शूल- पूर्व दिशा में

🌞सूर्योदय:- 5:28

🌞पाक्षिक सूर्य— आश्लेषा नक्षत्र में 

🌺आज का व्रत व विशेष:- पंचक (भदवा) सम्पत्ति आज प्रातः 7:55 ।

 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻

       राजा परीक्षित की पत्नी का नाम माद्रवती था ।

🌚 राहु काल:- प्रातः के 7:07 से 8:46 बजे तक ।

       🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺 

जीवन को सफल बनाने के लिए कर्म और भाग्य दोनों की आवश्यकता होती है ।

7 अगस्त का राशिफल—-

मेष 

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यवसाय में सहयोगियों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापार में बड़ा लेन-देन सोच विचार कर करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। काम की अधिकता के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृषभ 

आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिचित से कार्य क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

मिथुन 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। प्रॉपर्टी आदि में आप नया निवेश कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। आपका मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर आप जा सकते हैं।

कर्क 

आज का दिन आप व्यर्थ के वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। आप कोई नया काम करने का विचार बना रहे हैं तो अभी के लिए उसे रोक दें। व्यापार-व्यवसाय में अभी जोखिम न उठाएं। किसी लम्बी यात्रा पर न जाएं। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें।

सिंह 

आप आपने किसी कार्य के लिए परेशान रह सकते हैं। आज विरोधियों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। वाहन आदि का उपयोग सावधानी से करें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मतभेद ना बढ़ाएं नहीं तो हानि होगी।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। आप आज व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपका मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आपको परिवार और व्यवसाय के क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखें।

तुला 

आज का दिन आपका स्वास्थ और अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया मकान या जमीन की खरीदारी आज कर सकते हैं। आज किसी विशेष काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। परिवारिक विवाद से आज आप दूर रहें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है।

वृश्चिक 

आज आप का दिन आपका व्यर्थ की भागदौड़ में निकलेगा। आप जिस कार्य के लिए कुछ दिनों से परेशान हैं, आज आपका वो काम होता हुआ दिखाई देगा। आपको अपने मित्रों से धोखा मिल सकता है। व्यापार में बड़ा लेन-देन सोच-विचार कर करें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

धनु 

आज के दिन आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। किसी काम का बहुत दिनों से सोच रहे हैं, आज वह काम पूरा होगा। न्यायालय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद की स्थिति में अपना बचाव करें।

मकर 

आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना पर काम कर सकते हैं। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा। कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं या व्यापार में कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पार्टनर का अच्छा सहयोग मिलने से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। पत्नी व परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मीन 

आज के दिन आपके किसी जानकर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी बड़े काम से आप हाथ धो बैठेंगे। परिवार में कलह हो सकती हैं, जिस कारण मन अशांत रहेगा।

Related posts

16 अगस्त, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

11 मार्च, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

15 जुलाई, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment