उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, उफनती नदी में बह गई कार, 9 लोगों की मौत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 19, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, उफनती नदी में बह गई कार, 9 लोगों की मौत

उत्तराखंड के कुमाऊं रामनगर में आज सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। आर्टिका गाड़ी में 10 लोग सवार थे। हादसे में एक लड़की जिंदा बच सकी है। एक कार अनियंत्रित होकर धेला नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेसक्यू टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में कार में सवार सिर्फ यात्री गंभीर रूप से जख्मी है जबकि 9 लोगों के शवों को नदी से निकाला जा चुका है। नदी में गिरी कार को ट्रैक्टर की सहायता से बाहर निकाला गया। बताया गया कि इस गाड़ी में कुछ स्थानीय लोग भी शामिल थे। हादसे में जिंदा बची एक लड़की को रामनगर सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। बताया जा रहा है कि इस गाड़ी में 4-5 लड़कियां भी सवार थीं। हादसे में मरने वालो में 8 लोग पंजाब के पटियाला हैं, इसमें 5 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। जबकि 2 महिलाएं रामनगर की हैं। जिनमे से एक की मौत हो चुकी है और एक को बचा लिया गया है।

Related posts

Uttarakhand सीएम धामी के निर्देश पर द्विवेदी को श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर समिति” में अध्यक्ष नियुक्त किया गया, दो उपाध्यक्ष भी बनाए गए

admin

धामी सरकार ने उत्तराखंड के 3 आईपीएस अधिकारियों को किया प्रमोशन, दो एसएसपी दिलीप सिंह कुमार और ददन पाल बने डीआईजी

admin

यह रहेंगी आज की प्रमुख खबरें

admin

Leave a Comment