Thane Accident : ठाणे में दर्दनाक हादसा, लोकल ट्रेन में भारी भीड़ की वजह से पांच यात्रियों की गिरने से मौत, कई घायल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 3, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Thane Accident : ठाणे में दर्दनाक हादसा, लोकल ट्रेन में भारी भीड़ की वजह से पांच यात्रियों की गिरने से मौत, कई घायल




महाराष्ट्र के ठाणे में आज दुखद हादसा हुआ है। ठाणे में  ट्रेन से गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा दीवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 10 से 12 यात्रियों के गिरने की खबर है। इस हादसे की वजह ट्रेन में कैपिसिटी से अधिक भीड़ मानी जा रही है।

बताया जा रहा है कि ट्रेन इतनी भरी थी कि यात्री दरवाजे पर लटककर सफर कर रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में भीड़ भरी लोकल ट्रेन से गिरकर पांच लोगों की मौत हो गई। यह घटना मुंब्रा और दिवा रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। घटना के दौरान पुष्पक एक्सप्रेस और कसारा लोकल एक-दूसरे को पार कर रही थीं।

Related posts

Government of National Capital Territory of Delhi (Amendment) Bill Passed : दिल्ली सेवा विधेयक लोकसभा से हुआ पारित, विपक्ष ने किया हंगामा, आप सांसद सुशील कुमार रिंकू पूरे सत्र से निलंबित

admin

टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने खेल पुरस्कारों में भी मारी बाजी, गोल्डमैन नीरज चोपड़ा समेत 11 को मिलेगा ‘खेल रत्न अवॉर्ड’

Editor's Team

VIDEO बिगड़े बोल : मौलाना अरशद मदनी के “अल्लाह और ओम एक थे” बयान पर मंच पर ही हुआ बवाल, कई धर्मगुरु और संत जमीयत उलेमा हिंद के अधिवेशन को छोड़कर बीच में ही चले गए, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment