टिहरी में दर्दनाक हादसा : 300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, आठ लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 15, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

टिहरी में दर्दनाक हादसा : 300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, आठ लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में आज यानी गुरुवार 23 अप्रैल को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां के चंबा ब्लॉक में नैल के पास चंबा-कोटी रोड पर एक गाड़ी 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस सड़क हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी DH बौराड़ी लाया गया और उनका इलाज किया जा रहा है। बताया गया है कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

घटना की सूचना मिलते ही SDRF और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। तुरंत युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। टिहरी गढ़वाल की DM निकिता खंडेलवाल, टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय और SSP स्वेता चौबे भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। यह सभी राहत और बचाव कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं।

जिला प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के इलाज के लिए सभी जरूरी अरेंजमेंट करें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट X पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’

Related posts

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी प्रकरण : मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

admin

पद्म भूषण से सम्मानित हुए ‘भगत दा’: जनसेवा, शिक्षा और राजनीति में योगदान के लिए मिला देश का बड़ा सम्मान

admin

Uttarakhand Char dham VIP Worship Charge नई व्यवस्था : बदरीनाथ और केदारनाथ में वीआईपी दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को देने होंगे रुपए, अगले महीने से शुरू होगी चार धाम यात्रा

admin

Leave a Comment