मध्यप्रदेश में दुखद हादसा : बस और ट्रेलर की टक्कर में 15 यात्रियों की मौत, 40 घायल, दिवाली मनाने घर जा रहे थे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 28, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

मध्यप्रदेश में दुखद हादसा : बस और ट्रेलर की टक्कर में 15 यात्रियों की मौत, 40 घायल, दिवाली मनाने घर जा रहे थे

मध्यप्रदेश में एक दुखद सड़क हादसा हो गया है। राज्य के रीवा जिले के नेशनल हाईवे 30 पर बस और ट्रेलर की टक्कर में 15 यात्रियों की मौत हो गई। 40 यात्री घायल हैं। राहगीरों की सूचना के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया। गंभीर घायलों को एम्बुलेंस से त्योंथर सिविल अस्पताल समेत दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हादसा शुक्रवार की रात 11.30 बजे रीवा से 70 किमी दूर सोहागी पहाड़ पर हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक, बस पहाड़ से नीचे उतरते वक्त ट्रक से जा टकराई। हादसे के वक्त बस की रफ्तार काफी तेज थी। बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। मरने वालों में ज्यादातर लोग उत्त रप्रदेश के बताए जा रहे हैं। घायलों में ज्यादातर लोग मजदूर हैं। सभी दीपावली मनाने अपने घर लौट रहे थे। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हादसे को लेकर ट्वीट किया है। गृहमंत्री ने लिखा है कि रीवा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

Related posts

गुजरात में 85 मीटर ऊंचे पावर स्टेशन को पलभर में ही कर दिया गया जमींदोज

admin

Uttarakhand National Games राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन में सीएम धामी का “कुशल मैनेजमेंट”

admin

VIDEO : हिमाचल की सुखविंदर सरकार के कृषि विभाग कार्यालय को बंद करने पर भड़के पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, बोले- “हम भी चुप नहीं बैठेंगे”, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment