Ladakh Army Truck accident : लद्दाख में दुखद हादसा : सेना का वाहन गहरी खाई में गिरने से 9 जवानों की मौत, कई घायल, रेस्क्यू अभियान जारी - Daily Lok Manch Ladakh Army Truck Army Soldiers Martyr 9 killed
February 26, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Ladakh Army Truck accident : लद्दाख में दुखद हादसा : सेना का वाहन गहरी खाई में गिरने से 9 जवानों की मौत, कई घायल, रेस्क्यू अभियान जारी

शनिवार शाम करीब 5 बजे लद्दाख के लेह में एक दुखद हादसा हो गया । सेना का वाहन गहरी खाई में गिरने से 9 जवानों की मौत हो गई है। सेना के जवानों को लेकर सैन्य वाहनों का एक काफिला लेह से नायोमा की तरफ जा रहा था। काफिले में दो ट्रक एक एंबुलेंस और एक मारुति जिप्सी थी। इनमें से एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। न्यूज एजेंसी से बातचीत में अधिकारियों ने बताया कि क्यारी गांव से सात किमी पहले सेना की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई और खाई में गिर गई। लेह के SSP पीडी नित्या ने बताया कि सेना के पांच वाहनों का काफिला लेह से न्योमा की ओर जा रहा था। कियारी के पास काफिले में शामिल एक वाहन (जिसमें 10 जवान सवार थे) के ड्राइवर ने गाड़ी पर कंट्रोल खो दिया। जिससे वाहन खाई में जा गिरा। इस हादसे में आठ जवानों और एक जेसीओ की मौत हुई है। हादसे में एक जवान घायल भी हुआ है, जिसे इलाज के लिए ट्रांसफर कर दिया गया है। सेना का ये गश्ती दल कारू से क्यारी की तरफ जा रहा था, तभी ये हादसे का शिकार हो गया। अधिकारियों ने बताया है कि फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि भारतीय सेना के दस्ते में तीन वाहन शामिल थे। इसमें से सेना का ट्रक हादसे का शिकार हुआ है। इस दस्ते में तीन अफसर, दो जेसीओ और 34 जवान शामिल थे। तीन गाड़ियों के इस दस्ते में एक जिप्सी, एक ट्रक और एक एंबुलेंस थी। लद्दाख के जिस इलाके में ये हादसा हुआ है, वो सुदूर इलाका है। लेह लद्दाख में हुए सेना के सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कहा- लेह के पास दुर्घटना से दुख हुआ जिसमें हमने भारतीय सेना के कर्मियों को खो दिया है। राष्ट्र के प्रति उनकी समृद्ध सेवा सदैव याद रखी जायेगी। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएँ। जो सैनिक घायल हैं वे जल्द ही स्वस्थ हो जाए।

वहीं इस हादसे के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए दुख बताया है। राजनाथ सिंह ने ट्वीट में लिखा- लद्दाख में लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं। हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल कर्मियों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लद्दाख में दुखद हादसे पर दुख जताते हुए कहा-लद्दाख में सड़क दुर्घटना में सेना के जवानों का निधन अत्यंत कष्टदायक है। माँ भारती के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से दिवंगत पुण्यात्माओं की शांति और घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है। भगवान शोक संतप्त परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।

राहुल गांधी ने भी लद्दाख हादसे पर ट्वीट कर दुख जताते हुए कहा – लद्दाख में सेना की गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण हमारे कई जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। जवानों के शोकाकुल परिवारजनों को मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।

Related posts

पारले बिस्कुट की होशियारी के बाद अमूल दूध ने भी आज तय कर दी अपनी नई कीमत

admin

पीएम मोदी की तमिलनाडु सरकार से अपील, ‘तमिल भाषा में कराएं मेडिकल कोर्स

admin

26 मई, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment