Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 2, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

गुजरात में भाजपा विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र पटेल चुने गए नेता, 12 दिसंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ

गुजरात के अहमदाबाद में आज विधायक दल की बैठक हुई भाजपा विधायक दलों की बैठक हुई। ‌शनिवार को सीएम पद के लिए भूपेंद्र पटेल का नाम फाइनल कर दिया गया है। यह फैसला विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है। अब जल्द ही भूपेंद्र पटेल राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके बाद 12 दिसंबर को भूपेंद्र पटेल दूसरी बार गुजरात में सीएम पद के लिए शपथ लेंगे। सीएम का नाम फाइनल करने के लिए आज बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में बीजेपी के 156 विधायकों के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा और अर्जुन मुंडा मौजूद रहे। इसमें एक बार फिर से भूपेंद्र पटेल को सीएम बनाने का फैसला लिया गया। इस पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गई है।

Leave a Comment