दर्दनाक हादसा : उत्तराखंड में हिमाचल प्रदेश की पथ परिवहन निगम की बस 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, चार यात्रियों की मौत, 32 से अधिक घायल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 3, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा : उत्तराखंड में हिमाचल प्रदेश की पथ परिवहन निगम की बस 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, चार यात्रियों की मौत, 32 से अधिक घायल


देहरादून में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। हिमाचल प्रदेश की हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 32 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 12 यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।


हादसा इतना भयावह था कि बस खाई में गिरते ही कई हिस्सों में टूट गई। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने जब खाई से चीख-पुकार सुनी तो तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।


प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस देहरादून से होकर हिमाचल की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय बस में करीब 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। अचानक मोड़ पर चालक का नियंत्रण बस से हट गया, जिसके बाद बस सीधे खाई में जा गिरी। हालांकि हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “क्वानू-मीनस मोटर मार्ग, कालसी क्षेत्र (देहरादून) में हिमाचल परिवहन निगम की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर आवश्यक निर्देश दिए। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराया गया है। नजदीकी सभी चिकित्सा केंद्रों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। आवश्यकता पड़ने पर किसी भी गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया जाएगा। ईश्वर से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।”


मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जबकि चौथे मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। हादसे के बाद घायलों को एंबुलेंस और स्थानीय वाहनों की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायलों को देहरादून के बड़े अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की। जिला प्रशासन ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। वहीं, बस दुर्घटना ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर परिवहन व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इलाके में शोक का माहौल है, और हादसे की खबर से यात्रियों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है।

Related posts

सीएम धामी ने अल्मोड़ा के मॉल रोड पर राजकीय लाइब्रेरी का शुभारंभ किया

admin

Government of National Capital Territory of Delhi (Amendment) Bill Passed : दिल्ली सेवा विधेयक लोकसभा से हुआ पारित, विपक्ष ने किया हंगामा, आप सांसद सुशील कुमार रिंकू पूरे सत्र से निलंबित

admin

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रस्तावित भारत द्वारा रद किया

admin

Leave a Comment