Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 8, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

आज यूपी में सातवें और अंतिम चरण के हो रहे चुनाव में पीएम मोदी की प्रतिष्ठा भी लगी दांव पर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है। 9 जिलों की 54 सीटों पर 11 बजे तक 21.55% हो चुका है। बता दें कि यूपी में यह सातवां चरण कई मायनों में महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की आठों विधानसभा सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही है। इस चरण में पीएम मोदी की भी सीधे तौर पर प्रतिष्ठा दांव में लगी हुई है। वाराणसी जिले की सभी 8 सीटों को लेकर भाजपा के साथ-साथ पीएम मोदी की साख भी दांव पर है। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वाराणसी की 8 में से 7 सीटों पर कब्जा किया था। ‌ एक सीट पर भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) के उम्मीदवार जीते थे। इस बार भाजपा एक बार फिर से साल 2017 की विजय यात्रा दोहराने के लिए जोर लगाए हुए हैं। इसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 4 और 5 मार्च को धुआंधार प्रचार कर चुनावी जनसभाएं की थी। ‌ अब एक बार फिर से भाजपा धर्मनगरी वाराणसी की 8 विधानसभा सीटों पर परचम लहराने की कोशिश में है। ‌ लेकिन इस बार भाजपा की सभी सीटों पर कब्जा जमाने की राह आसान नहीं होगी। ‌

Leave a Comment