नामांकन का आज अंतिम दिन : कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए रोज आ रहा ट्विस्ट,  गहलोत, दिग्विजय के बाद अब यह नेता भी रेस में  - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
Recent राजनीतिक राष्ट्रीय

नामांकन का आज अंतिम दिन : कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए रोज आ रहा ट्विस्ट,  गहलोत, दिग्विजय के बाद अब यह नेता भी रेस में 

(Congress president election Last day nomination) : कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए सबसे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दावेदार थे। उनके साथ केरल से सांसद शशि थरूर भी थे। गुरुवार को राजधानी दिल्ली में सोनिया गांधी की मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने अपनी दावेदारी छोड़ दी। उसके बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। आनन-फानन में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से चार्टर प्लेन से दिल्ली भी पहुंच गए। वहीं गुरुवार को दिग्विजय सिंह ने नामांकन दाखिल करने के लिए सेट भी खरीद लिया। आज नामांकन का आखिरी दिन है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने के लिए एक और नया ट्विस्ट आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी कांगेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज पर्चा भरने का आखिरी दिन है। इस बीच अध्यक्ष पद के रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हो गए हैं। वहीं ये भी संकेत मिला है कि दिग्विजय सिंह इस रेस से बाहर हो सकते हैं। इसके अलावा शशि थरूर, मुकुल वासनिक, मनीष तिवारी और कुमारी शैलजा भी नामांकन दाखिल कर सकती हैं। बहरहाल आज शाम तक कांग्रेस अध्यक्ष पद के कौन प्रत्याशी होंगे स्पष्ट हो जाएगा। इन सबके बीच सबसे बुरे हाल में मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे  सचिन पायलट फिर मझधार में फंस गए हैं। बता दे कि अगर अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव जीत जाते तो उन्हें मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ता है ऐसे में सचिन पायलट राजस्थान में मुख्यमंत्री का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था।  लेकिन गहलोत गुस्से विधायकों ने सचिन पायलट का विरोध कर दिया उसके बाद अशोक गहलोत ने अध्यक्ष पद का चुनाव न लड़ने का एलान कर दिया।

Related posts

Superstar Rajnikant Badrinath मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के बावजूद सुपरस्टार रजनीकांत ने बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बद्री विशाल के किए दर्शन

admin

WATCH VIRAL VIDEO : मंच पर जनसभा के दौरान जेब से निकाल कर खा रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पीएम मोदी की अचानक नजर पड़ी तो “सहम” गए, देखें वीडियो

admin

Daily Lokmanch Headlines : डेली लोकमंच पर 24 मई, शनिवार के मुख्य सामाचार

admin

Leave a Comment