Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
मनोरंजन राष्ट्रीय

81 साल के हुए बिग-बी : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिवस पर आधी रात जलसा के बाहर एक झलक पाने के लिए जुटे प्रशंसक




सदी के महानायक बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन आज अपना जन्मदिवस मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन के जन्म दिवस पर फिल्म इंडस्ट्रीज से जुड़े कलाकारों ने शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर भी हजारों प्रशंसक महानायक को जन्म दिवस की बधाई दे रहे हैं। महानायक अमिताभ बच्चन आज 81 साल के हो गए हैं। ‌अमिताभ बच्चन न सिर्फ फिल्म लाइन में एक्टिव हैं, बल्कि फैंस के साथ भी उसी गर्मजोशी से मिलते हैं। आज बिग बी अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने बर्थ डे के मौके पर अमिताभ बच्चन आधी रात को’ मुंबई स्थित जलसा’ के बाहर आकर अपने फैंस से मिले। अमिताभ नंगे पैर बाहर निकले और पोडियम पर खड़े हो गए। क्लिप में वह हाथ जोड़कर फैंस को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते नजर आ रहे हैं।
एक्टर ने पाउडर पिंक और मिंट कलर की प्रिंटेड जैकेट पहनी हुई थी। उन्होंने इसे ग्रे ट्रैक पैंट के साथ पेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने कलरफुल बंदना कैप भी पहनी हुईं थी और चश्मा भी लगाया था।
बिग बी का जन्मदिन मनाने के लिए, फैंस को उनकी फोटो वाली टी-शर्ट पहने, आइकोनिक किरदारों के बैनर पकड़े और उनके द्वारा निभाई गई भूमिकाओं के कॉस्ट्यूम पहने देखा गया। अपने फैंस के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए अमिताभ बच्चन 81 साल की उम्र में सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन कोई न कोई पोस्ट करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो उनकी आगामी फिल्म ‘गणपत’ का ट्रेलर उनके जन्मदिन से दो दिन पहले रिलीज किया गया है। इसके अलावा वह प्रभास-दीपिका के साथ कल्कि -2898, बटरफ्लाय और थलाइवर-170 में नजर आएंगे, इस फिल्म में उनके साथ रजनीकांत नजर आएंगे। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी 32 साल बाद फिल्मी पर्दे पर दिखाई देगी। अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था। ‌


1969 से 1973 के बीच अमिताभ बच्चन ने लगभग 12 फ्लॉप फिल्में दी। बीबीसी न्यूज ने एक पोल किया था, जिसमें अमिताभ बच्चन ने कॉमेडियन एक्टर चार्ली चैपलीन और मार्लोन ब्रांडो जैसे बड़े-बड़े सितारों को पीछे छोड़कर ‘एक्टर ऑफ द मिलेनियम’ का खिताब अपने नाम किया था। जिन अमिताभ बच्चन को शुरुआती दौर में अपनी भारी भरकम आवाज के लिए लोगों की दुत्कार सहनी पड़ी थी, आज उसी आवाज के करोड़ों लोग दीवाने हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन सिंगर न होने बावजूद भी लगभग 20 फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं। अमिताभ बच्चन ने जिस दौर में इंडस्ट्री में कदम रखा था। उस दौर में पहले से ही राजेश खन्ना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे थे, ऐसे में बिग बी का इंडस्ट्री में सफर बेहद ही मुश्किल था। रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ बच्चन को जो पहली सैलरी उनके काम के लिए मिली थी वह महज 300 रुपये थी। आम तौर पर लोग या तो सीधे हाथ से लिखते हैं, या फिर उल्टे साथ से, लेकिन अमिताभ बच्चन में ये टैलेंट है कि वह अपने दोनों हाथों से लिख सकते हैं। अमिताभ बच्चन एक्टिंग में अपना हाथ आजमाने से पहले इंजीनियर बनना चाहते थे, उनका सपना था कि वह इंडियन एयरफोर्स ज्वॉइन करे। अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री के ऐसे इकलौते स्टार हैं, जिन्होंने अपनी फिल्मों में सबसे ज्यादा डबल रोल किये हैं। अमिताभ बच्चन ने इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्में दी हैं। उनकी बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में दीवार से लेकर जंजीर, शोले, शराबी, डॉन, सिलसिला दो मुकद्दर सिकंदर, नमक हलाल, गुड्डी, नमक हराम, सौदागर जैसी कई फिल्में 70 के दशक में थी। साल 1992 में उन्होंने श्रीदेवी के साथ खुदा गवाह जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी, लेकिन उनके करियर में एक समय ऐसा आया, जब उनकी फिल्में बैक टू बैक बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।

Leave a Comment