आज भाजपा के पास स्थापना दिवस मनाने के साथ मुस्कुराने की भी है वजह, 42 साल की हुई पार्टी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 14, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

आज भाजपा के पास स्थापना दिवस मनाने के साथ मुस्कुराने की भी है वजह, 42 साल की हुई पार्टी

–पं. शंभूनाथ गौतम

अगर खुश होने की कोई वजह भी हो तो खुशी दोगुनी हो जाती है। सफलता के शिखर पर पहुंचने वालों का  विश्व में डंका बजता है। ‌हजारों मील का सफर पहले कदम से ही शुरू होता है। ‌आज बात करेंगे भारतीय जनता पार्टी की। आज 6 अप्रैल है। भाजपा अपना स्थापना दिवस मना रही है। ‌यानी भाजपा 42 बरस की हो चुकी है। साल 1980 में शुरू किया गया सियासी सफर आज हजारों मील तक फैल गया है।आज भाजपा के पास मुस्कुराने की वजह भी है।इसकी वजह हम आपको बताने जा रहे हैं अभी पिछले महीने संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में से चार राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भाजपा ने प्रचंड जीत के साथ अपनी सत्ता बरकरार रखी है। दूसरी भाजपा के राज्यसभा (उच्च सदन) में भी सदस्यों की संख्या पिछले दिनों से पार हो गई है। यानी अब लोकसभा के साथ राज्यसभा में भी भाजपा का दबदबा हो गया है। भाजपा का पूरे देश में राजनीति के मैदान में ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इसके साथ पार्टी में सब कुछ ठीक चल रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी अपना स्थापना दिवस मना रही है । 6 अप्रैल 1980 को स्थापित पार्टी आज 42 बरस की हो गई। अटल, आडवाणी युग से शुरू हुई पार्टी आज मोदी-शाह के युग में राजनीति के शिखर पर विराजमान है।

बता दें कि 1980 में आज के ही दिन जनता पार्टी से अलग होकर जनसंघ से जुड़े नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी नाम से नया संगठन बनाया। अटल बिहारी वाजपेयी इसके पहले अध्यक्ष बने। 1984 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सिर्फ दो सीटें जीत पाई। 1989 में उसके पास 85 सीटें थीं। 1991 में ये बढ़कर 120 हो गईं। 1996 में बीजेपी ने 161 सीटें जीतीं और लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनी। 2014 में पार्टी ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 282 सीटें जीतीं। इसके बाद 2019 में 303 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया।


भाजपा के 42वें स्थापना दिवस मनाने पर इस बार अलग होगा नजारा–

इस बार भारतीय जनता पार्टी अपना 42वां स्थापना दिवस खास तरीके से मनाएगी। पार्टी के सांसद, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता समेत केसरिया टोपी पहने हुए नजर आएंगे। स्थापना दिवस को लेकर भाजपा नेताओं के साथ कार्यकर्ता पूरे जोश में है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हाईकमान ने स्थापना दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस संबोधन के अलावा पार्टी ने बड़े स्तर पर ध्वजारोहण किया। बीजेपी के जितने भी मंडल, जिले हैं, हर जगह ध्वजारोहण किया गया। सभी कार्यकर्ता को इसमें हिस्सा लेने के निर्देश दिए गए । इस बार स्थापना दिवस का आकर्षण शोभायात्रा भी निकाली जाएगी । शोभा यात्रा में छोटे से लेकर बड़ा, हर कार्यकर्ता हिस्सा लेगा, सभी के हाथों में कमल के निशान वाला ध्वज होगा और वे सड़कों पर पार्टी का प्रचार करते हुए जाएंगे। 42 सालों में पहली बार है कि बीजेपी स्थापना दिवस के मौके पर शोभायात्रा निकाल रही है। बीजेपी के मुताबिक इस बार उनका स्थापना दिवस इसलिए भी खास होने वाला है क्योंकि वे पूरे देश में सामाजिक न्याय पखवाड़ा बनाने जा रहे हैं। इसके तहत 7 से 20 अप्रैल तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related posts

यूपी में विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए सपा ने जारी की अपने प्रत्याशियों की सूची, जानिए किसको कहां से मिला टिकट

admin

Watch video : हिमाचल में पीएम मोदी ने भाजपा से बागी हुए नेता कृपाल परमार से फोन पर की बात, कहा- “चुनाव से हट जाओ”, देखें लाइव वीडियो

admin

आयोग ने प्रत्याशियों के लिए तय की सीमा, प्रचार के दौरान नेताजी खाने-पीने और वाहनों पर इतने रुपये ही खर्च कर सकेंगे

admin

Leave a Comment